रामकोला/कुशीनगर । आइ0ए0 पी0 की बात कम्यूनिटी के साथ कार्यक्रम की कड़ी में तीसरे प्रोग्राम के तहत विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय बाल्य रोग अकादमी द्वारा एक पखवाड़ा तक लोगों को इस जन्मजात बीमारी जो क्रोमोसोम में डिफेक्ट के कारण होता के प्रति जागरूक किया जाएगा, के संबंध में भारतीय बाल्य रोग अकादमी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ डी0 के0 सिंह और आइ0 ए0 पी0 के मिडिया प्रभारी डॉ शैलेश सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बीमारी में बच्चों में मानसिक , शारीरिक विकलांगता एवं शरीर में जन्मजात अन्य बीमारियां जैसे हृदय में छेद होते हैं।
इसके उपचार के लिए राष्ट्रीय बाल्य रोग अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी0 वी0 वासवराजा, सचिव डॉ योगेश पारिख एवं कोषाध्यक्ष डॉ अतानु भद्र के विशिष्ट निर्देशन में पूरे भारतवर्ष के लगभग 45 हजार बाल्य रोग चिकित्सकों द्वारा लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम में जागरूकता के साथ गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रा साउंड द्वारा जांच कर पता लगाना , परिवार की कौन्सलिंग करना एवं पैदा हुए बच्चे के विकास में सहायक कैसे बनें इस पर पूरा फोकस रहेगा।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…