News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सर्राफ की दुकान में चोरी करने का प्रयास 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 10, 2024  |  7:27 PM

86 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सर्राफ की दुकान में चोरी करने का प्रयास 

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के मेहदीगंज बाजार स्थित एक कटरे में खुली विशाल ज्वेलर्स की दुकान में शुक्रवार की रात्रि में अज्ञात चोरो ने दीवार काटकर चोरी करने का प्रयास किया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुँची और तहकीकात में जुट गयी। 

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के मेहदीगंज बाजार में रवि यादव के कटरे में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के आधार छपरा निवासी विशाल वर्मा पुत्र स्व0 गोरख वर्मा की आभूषण की दुकान है। प्रतिदिन की भांति विशाल वर्मा ने शुक्रवार की शाम को दुकान बंद कर घर चले गये। शनिवार सुबह में बगल के दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो देखे कि आभूषण की दुकान में पीछे से दीवार काटा गया है। उसने आभूषण के दुकान के मालिक विशाल को सूचना दी। विशाल तुरंत मौके पर पहुँचे तो देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के पीछे का दीवार काटकर दुकान में घुस कर तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया गया है। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। चोरों ने लकड़ी के काउंटर में रखा सामान चुरा ले गए। 

दुकानदार ने इस संबंध में मौखिक सूचना के बाद रामकोला थाने में तहरीर दे दी है।पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी ‌।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking