News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: हर घर जल योजना के तहत जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 14, 2023  |  7:56 PM

180 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: हर घर जल योजना के तहत जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना WhatsApp
Responsive image
  • शुद्ध पेयजल मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी-ब्लाक प्रमुख  

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला ब्लॉक क्षेत्र अन्तर्गत जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के अभियान को और अधिक गति देने के लिए ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने गुरूवार को हरी झण्डी दिखाकर अभियान मेें लगी गाड़ी को रवाना किया।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

 ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि शुद्ध पेयजल प्रत्येक मानव के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन वर्तमान समय में पानी का संकट जिस तरह उभर कर सामने आ रहा है उससे आने वाले समय में सभी के लिए बहुत बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है । ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि इस खतरे से निपटने के लिए लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने हेतु सरकार का जल जीवन मिशन हर घर जल योजना का अभियान जारी है। खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना नही की जा सकती है।इस योजना के जरिए सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की मंशा है।

संबंधित अभियान में लगे प्रचार -प्रसार की गाड़ी को श्री सिंह तथा बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान एडीओ मनोरंजन लाल श्रीवास्तव, गोल्डी सिंह,जेई जे०पी० सिंह,अभय प्रताप सिंह के अलावा डीपीसी अंकुश सिंह,राजिक अली,एडीपीसी राजमंगल सिंह, हरिओम सिंह, अनुराग ओझा,अहमद सलीम खान,आजाद खान सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking