News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: आई फ्लू से बचाव हेतु किया गया जागरूक, बच्चों में हुआ दवा का वितरण

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 9, 2023  |  5:22 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: आई फ्लू से बचाव हेतु किया गया जागरूक, बच्चों में हुआ दवा का वितरण

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा खैरटवा के प्राथमिक विद्यालय में पूर्व जिला पंचायत सदस्य फूलबदन कुशवाहा के देख रेख में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया। फूलबदन कुशवाहा ने कहा कि आई फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बच्चों को आंख की दवा का निशुल्क वितरण कराया गया तथा बच्चों से अपील किया गया कि हाथ को साबुन से बार-बार धोते रहे, आंख को बार- बार हाथ से ना छुए तथा सेनिटाइजर व चश्मे का प्रयोग करें।कहा कि सरकार ने आई फ्लू के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए जिला अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों पर इलाज का समुचित व्यवस्था कराया है।

आज की हॉट खबर- करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

कार्यक्रम में पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजियावन मौर्य के द्वारा विद्यालय का निरीक्षण भी किया गया और बेहतर शिक्षा देने व सभी बच्चों को ड्रेस में आने तथा नामांकन बढ़ाने के लिए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया।इस मौके पर ग्राम प्रधान रामसेवक कुशवाहा, सुनील यादव ,विकास प्रजापति, विनोद कुशवाहा, राहुल कुशवाहा सहित ग्रामवासी व विद्यालय के शिक्षक व बच्चें उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking