रामकोला/ कुशीनगर । आस्था,बलिदान व त्याग का महापर्व ईद-उल-जुहा को मुस्लिम समाज के लोगों ने गुरूवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया। विभिन्न परिधानों में सज- धज कर मुस्लिम समाज के लोग सुबह के समय ईदगाह पहुंचे और नमाज अदा कर आपस में गले मिले और एक- दूसरे को बधाईयाँँ दी।
इस महापर्व पर रामकोला नगर , सूरजपट्टी, मोतीपाकड़, सपहा ,टेकुआटार,बिहुली सहित क्षेत्र के आदि ईदगाहों में नमाज अदा की गयी।नमाज के बाद बकरें की कुर्बानी दी गई। इस अवसर पर हिन्दूओं ने भी मुस्लिम भाईयों को प्रेम व मोहब्बत का पैगाम एवं मुबारकबाद दी।रामकोला नगर के सभासद मैनुद्दीन उर्फ मैना तथा पूर्व सभासद जुल्फिकार अली ने बताया कि इस त्यौहार के अवसर पर समाज के गरीब भाईयों में कुर्बानी दी गयी बकरे की मांस का वितरण किया जाता है ताकि वह भी इस महापर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना सके।
समाज के गरीब तबकों की मदद करना इस्लाम धर्म में है ताकि पर्व को मनाने से वह वंचित न रह जाय।इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह सहित थाने की पुलिस फोर्स पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रही।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…