News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पोर्टल पर पड़े ऋण आवेदन पत्रों का निस्तारण करे बैंकर्स

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 29, 2024  |  6:56 PM

132 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पोर्टल पर पड़े ऋण आवेदन पत्रों का निस्तारण करे बैंकर्स

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला विकास खंड में आयोजित बैंकर्स बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अग्रणी अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि बैंक कर्मी पोर्टल पर पड़े ऋण आवेदनों का निस्तारण तत्काल करें। कहा कि सरकार की योजनाओं में खोले जाने वाले खाताओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। 

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

बैठक में बैंक की शाखा प्रबंधकों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं से संबंधित ऋण पत्रावली को देखने के लिए सभी बैंक कर्मी पोर्टल को देखते रहे और ऋण लेने वाले लाभार्थी से संपर्क कर उनकी ऋण पत्रावली का निस्तारण करें और उनके खाते भी प्राथमिकता के आधार पर खोलें। जिला अग्रणी अधिकारी ने बैठक में ऋण आवेदनों और ऋण निस्तारण से संबंधित तमाम जानकारियां दी।

बैठक में खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह,एस0 बी0 द्विवेदी,शैलेंद्र कुमार यादव, अजीत कुमार श्रीवास्तव, नवीन कश्यप, आशुतोष सिंह, रोहित जायसवाल श्रीप्रकाश,विनोद कुमार यादव, केशव शर्मा सहित अन्य कई बैंक कर्मी उपस्थित रहे। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking