News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: बीईओ ने हर्षित वातावरण में बच्चों का स्वागत किया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 1, 2024  |  6:55 PM

137 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बीईओ ने हर्षित वातावरण में बच्चों का स्वागत किया
  • नये बच्चों का नामांकन कर अभिभावकों को जागरूक किया

रामकोला/कुशीनगर। ब्लॉक क्षेत्र के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय भटवलिया बनकट खोटहीं में शासन के निर्देश के क्रम में सोमवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार पहुंचे और अत्यंत हर्षित वातावरण में बच्चों का स्वागत किये। बी.ई .ओ. ने विद्यालयी बच्चों के मस्तक पर चंदन रोली का तिलक लगाकर पुष्पार्चन किया और बच्चों का मुंह मीठा भी कराया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने नवागत बच्चों का प्रवेश नामांकन कर अभिभावक जनों को जागरूक करते हुए प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित भी किया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

उन्होंने नवनिर्मित पीएमश्री भवनों बालवाटिका व दिव्यांग शौचालय तथा विद्यालय के प्रत्येक कमरों का अवलोकन करते हुए बच्चों से शैक्षिक संवाद भी किया।इसके अलावा आवश्यक अभिलेख रजिस्टरों का निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिया तथा विद्यालय में इस वर्ष के नवीन नामांकन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्य प्रताप ने खण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रति आभार ज्ञापित किया और कहा कि इनके सकारात्मक सुझाव के जरिये बेसिक शिक्षा विभाग को नई ऊंचाई प्राप्त होती है। विद्यालय को गुब्बारे से सजाया गया था। इस अवसर पर सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार यादव, अमित कुमार सहित अभिभावक नीलम, नीमा, अंजली, शिताबी, अर्जुन कुमार, रामनरेश यादव, राजेश आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking