News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: भाकियू ने नहर पर नया पुल बनवाने की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 5, 2023  |  7:52 PM

180 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: भाकियू ने नहर पर नया पुल बनवाने की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन  WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ईकाई कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए बगहा रजवाहा पर पुल बनवाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ अधिशासी अभियन्ता के नाम सम्बोधित ज्ञापन को रामकोला सिंचाई विभाग के  सहायक अभियन्ता कार्यालय में आफिस सुपरिंटेंडेंट सचिदानंद पटेल व जिलेदार रामबृक्ष प्रसाद गुप्ता को सौंपा।श्री सिंह ने ज्ञापन के जरिए मांग किया गया है कि निर्माणाधीन पुल के जगह पर एक नया पुल का निर्माण कराया जाय जो जनहित के लिए अति आवश्यक है।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

तहसील कप्तानगंज क्षेत्र के ग्रामसभा देवरिया बाबू अन्तर्गत रामपुर बगहां रजवाहा रेलवे ढाला 94 एसी से लगभग एक सौ मीटर की दूरी पर दक्षिण दिशा में विगत कई वर्ष पूर्व एक पुल का निर्माण शुरू हुआ लेकिन किसी कारण वश उक्त पुल पर लिन्टर नही लग सका जिसकी वजह से समीप के गाँव वालों को अपने खेतीबारी में आने-जाने तथा खेतों से फसलों को लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नहर पर नया पुल बनना किसान हित में अति आवश्यक है।ज्ञापन सौंपने के दौरान यूनियन के जिला सचिव चेतई प्रसाद, रणधीर सिंह, हर्षवर्धन सिंह, जवाहर प्रसाद, रामप्रीत प्रसाद, श्रीराम मौर्य, सूरज कुमार खटिक, सन्नू प्रसाद, विजय कुमार, लालू, मैनुद्दीन अंसारी, सुरेश प्रसाद, दीपू मौर्या ,राधे,मन्नू प्रसाद सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking