News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: नदी पर बने पुल के रेलिंग से बाइक टकराईं, सवार बाइक सहित नीचे गिरे

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 11, 2023  |  9:17 AM

191 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: नदी पर बने पुल के रेलिंग से बाइक टकराईं, सवार बाइक सहित नीचे गिरे WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रामकोला- कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर साहबगंज से गुजरने वाली छोटी गण्डक नदी पर बने पुल से बाइक सवार दो युवक पुल के रेलिंग से टकरा कर पुल के नीचे बाइक के साथ गिर गये। राहगीरों ने तत्काल 112पुलिस को सूचना दी।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
  प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकोला थाना के ग्राम सभा बड़़हरा बाबू चौहान टोला निवासी राहुल चौहान पुत्र वकील चौहान उम्र 32 वर्ष अपने हम उम्र रिश्तेदार के साथ बाइक से कप्तानगंज की तरफ जा रहा था, अभी वह रामकोला थाना क्षेत्र के साहबगंज छोटी गण्डक नदी पुल पर पहुंचा था कि बाइक पुल के रेलिंग से टकरा गयी और बाइक लिए दोनों पुल से नीचे गिर गये।नीचे गिरते देख राहगीरों ने 112 पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और एकत्रित भीड़ ने दोनों घायलों को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहा डाक्टरों ने दोनों घायलों कि हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल पडरौना के लिए रेफर कर दिया। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking