नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। रामकोला विधानसभा के भाजपा के बूथ अध्यक्ष द्वारा अपने पद से इस्तीफा देते हुए लिखित तौर पर रामकोला मण्डल अध्यक्ष को अवगत कराया गया।उन्होंने अपने लिखित इस्तीफे में इस्तीफा देने का मुख्य कारण जन प्रतिनिधियों द्वारा कार्यकर्ताओ की उपेक्षा बताया है।
उक्त बिधान सभा के बूथ संख्या 382 बरवा महादेव के भाजपा बूथ अध्यक्ष विकास प्रजापति ने मण्डल अध्यक्ष रामकोला को अपने दिए गए इस्तीफा पत्र में बताया है कि वे हर परिस्थियों में भाजपा पार्टी के साथ कदम से कदम मिला कर चलते आ रहे है चुनाव के समय भी बूथ पर वे विपक्ष की हर चुनैतियो का सामना करते रहते है परन्तु क्षेत्र के सांसद व बिधायक द्वारा कार्यकर्ताओ को दर किनारा करते हुए बूथ स्तर पर विपक्षी के घर आना जाना कार्यकर्ताओ के मनोबल को ठेस पहुचता है।जिससे कार्यकर्ता अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे है।भाजपा जनप्रतिनिधियों के इस रवैये के चलते मैं अपने पद से इस्तीफा देता हूं।
विदित हो कि भाजपा बूथ अध्यक्ष का लिखित इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र में इसकी खूब चर्चा हो रही है लोग तरह तरह के कयास लगा रहे है।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…