रामकोला/कुशीनगर। चुनाव संपन्न होने के बाद शुक्रवार की देर शाम को भाजपा प्रत्याशी विनय कुमार गोंड रामकोला पहुँचे और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त दिखे और कार्यकर्ताओं से कहा कि हम चुनाव जीत रहे हैं।उन्होंने बताया कि ऐसी शिकायतें मिली है कि विधानसभा के अन्तर्गत चुनाव प्रक्रिया में लगे कुछ बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी कर परिणाम को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है।बताया कि बीएलओ द्वारा मतदाता सूूची से लोगों का नाम गायब करने और जीवित मतदाता को मृतक घोषित करने की भी शिकायतें मिली है। ऐसी शिकायतें बीएलओ के कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करता है और एक बड़ी साजिश के तरफ इंगित करता है। जो जाँच का विषय लग रहा है।
इस दौरान रामकोला मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, श्यामलाल अग्रवाल,राहुल गोविन्द राव,मनोज गोविन्द राव लल्लन जी, मनोहर गुप्ता,गोलू बाब ,चन्द्रादित्य गोविन्द राव,अंकुर अग्रवाल,दिनेेेश गोंड,सूरज प्रजापति,ओमप्रकाश साहू ,विशाल चन्द, प्रतीक श्रीवास्तव सहित आदि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…