News Addaa WhatsApp Group Join करें

Rajnath Singh in Ramkola News/ रामकोला: बीजेपी जो कहती है, करके दिखाती है -राजनाथ सिंह

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 23, 2022  |  7:46 PM

843 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Rajnath Singh in Ramkola News/ रामकोला: बीजेपी जो कहती है, करके दिखाती है -राजनाथ सिंह
  • योगी सरकार में गुण्डे माफियाओ की घिग्घी बंध गई-राजनाथ सिंह
  • अयोध्या में बन रहा है भव्य राम मंदिर
  • योगी सरकार बनी तो ट्रिपल इंजन से यूपी का विकास होगा

रामकोला/कुशीनगर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रामकोला नगर के जूूूनियर हाई स्कूल के खेल मैैैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था का चुस्त दुरूस्त होना विकास की पहली शर्त होती है। योगी सरकार में गुण्डे माफियाओ की घिग्घी बंध गई ,दुबक गये जबकि सपा की सरकार में गुंडे-बदमाशों के हौसले बुलंद रहे हैं,हथियार लेकर खुलेआम घूमते थे, कानून-व्यवस्था के हालात ठीक नहीं रहे। रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि भाजपा हिन्दुस्तान की ऐसी पार्टी है जो आपके भरोसे को टूटने नही देगी। भाजपा जो कहती है उसे करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि हम जनता के आंखों में धूल झोकने का कार्य नही करते है। हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो हम काश्मीर से धारा 370 हटाये। परिस्थितियां अनुकूल हुई राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया। योगी सरकार में अर्थ व्यवस्था का आकार दुगुनी हुई है।उन्होंने कहा कि हर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। उन्‍होंने कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड,आवास, किसान सम्मान निधि के छह हजार रुपया सालाना सरकार दे रही है।उन्होंने बीच-बीच में लोगों से सरकार की योजनाओं के विषय में भी हामी भरवाते रहे। गांव-गांव में नल लगना प्रारंभ हो गया है कि नहीं हुआ है ?

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

सिंह ने कहा कि सपा सरकार में माफियाओं का बोलबाला व अराजकता का माहौल रहा। चुटकी बजाते-बजाते ही बड़े से बड़े अधिकारियों का तबादला करा देते थे। माफिया जिस अधिकारी को चाहते थे ट्रांसफर करा देते थे। सिंह ने ना सिर्फ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को गिनवाया बल्कि विपक्ष पर भी करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगर हमारी सरकार बनती है तो होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलिंडर दिया जायेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि लक्ष्मी ना तो साइकिल पर आती हैं, ना हाथी पर आती हैं ना हाथ पर आती हैं, लक्ष्मी तो सिर्फ कमल पर आती है। रक्षा मंत्री सिंह ने गलवान घाटी में भारतीय सेना पर हुए हमले का जिक्र किया और कहा कि मैं सारी विरोधी पार्टियों से कहूँगा कि देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान के प्रश्न पर राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि सारे दलों को अपने आपसी मतभेद भुलाकर एक जुट हो जाना चाहिए । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले-पीएम मोदी ही सच्चे समाजवादीहै। भाजपा केे दिग्गज नेता व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा को समाजवाद छू तक नहीं गया है।उन्होंने कहा कि योगी सरकार हर मोर्चे पर प्रभावी कार्यवाही की है।सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े सात वर्षों के कार्यकाल में अन्तर्राष्ट्रीय जगत में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है।पहले भारत को गंभीरता से नही लिया जाता है अब भारत की छोटी से छोटी बातों पर विशेष ध्यान रहता है।उन्होंने कहा कि हम भारत माता का मस्तक किसी भी सूरत में झुकने नही देगें ।

सिंह रामकोला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विनय प्रकाश गोंड को जिताने के लिए लोगों से हामी भरवाई और पूरी तरह जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए कहा कि जब भी यहाँ अपना अंतिम सभा करता हूँ विजय श्री हासिल होता है।उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार बनी तो ट्रिपल इंजन यानि मोदी का विजन एवं योगी का मिशन तथा जनता का पार्टीपीटिशन के जरिए प्रदेश का विकास होगा।कई बार विनय प्रकाश गोंड की तारीफ की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं विधान सभा प्रभारी मार्कंडेय तिवारी ने किया।सभा को सांसद विजय कुमार दुबे,गो सेवा उपाध्यक्ष अतुल सिंह,पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव, पूर्व विधायक दीपलाल भारती,जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा,जयप्रकाश शाही, पूर्व चेयरमैन अजय गोविन्द राव,राधेश्याम दीक्षित, महेन्द्र प्रसाद गोंड,आशुतोष गोविन्द राव, अमरजीत गोविन्द राव, विश्वजीत गोविन्द राव,राहुल गोविन्द राव, फूलबदन कुशवाहा,सत्यपाल गोविन्द राव,रविन्द्र प्रजापति,भानु प्रताप यादव, गिरधारी लाल सहित भारी तादाद में लोग उपस्थित रहे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking