News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: भाजपा चुनाव कार्यालय का सांसद ने किया उद्घाटन

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 9, 2022  |  7:16 PM

835 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: भाजपा चुनाव कार्यालय का सांसद ने किया उद्घाटन

कुशीनगर।स्थानीय नगर के सुभाष चौक पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा रामकोला 335 के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन सांसद विजय कुमार दुबे कुशीनगर के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले के अध्यक्ष व महामंत्री सहित सैकड़ों बरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्रा व संचालन रामगोपाल गुप्त ने किया।

आपके लिए और..- जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर...

कार्यकम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर सासंद विजय दूवे ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धी होगी। कोई परिवार ऐसा नही होगा कि जिनको हमारे योजनाओं का लाभ न मिलता हो। हम इसके पूर्व केचुनाव से इस बार  दूने से अधिक वोट से चुनाव जीतेगें।यहीं मेरी शुभकामनाएं है।

इसी क्रम में जिलाध्यक्ष प्रेम चन्द्र मिश्रा ने कहा कि हमारी सरकार विकास के मुद्दे पर कार्य करती है पूर्ववर्ती सरकार में भय भूख भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त थी हमारी सरकार में स्वास्थ्य शिक्षा खद्याय् जैसी तमाम ऐसी योजनाओं को चलाकर जनता को राहत दी है।

वहीं प्रदीप जयसवाल ने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए 2022 में भी भारी मतों के अन्तर से विजयी बनाने की अपील की।

वहीं कार्यक्रम को राधेश्याम दीक्षित,पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता,विधान सभा प्रभारी मारकण्डेय तिवारी,विजय खेतान, मनोज सिंह छोटेलाल अग्रहरि आदि ने संबोधित किया।

अंत मे बिधान सभा प्रत्याशी विनय गोंड ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया l

उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा,ब्लाक प्रमुख खड्डा शशांक दूबे,पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज सिंह, डॉ के०पी०गौड़,सुसीता गौड़, मंडलाध्यक्ष,रामकोला अनुप श्रीवास्तव, बोदरवार राजेश गुप्ता,लक्ष्मीगंज रामदेव कुशवाहा, मथौली वीरेन्द्र पाण्डेय, आलोक तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, राजेश गुप्ता,संतोष दूबे,  हरेराम गुप् जय सिंह मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, बैजनाथ कसौंधन, वकील सिंह गौतम सिंह धनन्जय तिवारी,सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking