News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: ब्लाक प्रमुख ने गरीबों को बांटे पीएम आवास स्वीकृति पत्र 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 15, 2023  |  5:57 PM

516 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: ब्लाक प्रमुख ने गरीबों को बांटे पीएम आवास स्वीकृति पत्र 

रामकोला/कुशीनगर। लंबे समय से पक्के आवास के लिए इंतजार कर रहे गरीब परिवारों के चेहरे बुधवार को खिलते नजर आए।  ब्लॉक प्रमुख ने पीएम आवास योजना के तहत गरीब परिवारों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया।स्वीकृति पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने कहा कि ब्लाक क्षेत्र के हर गरीब को प्राथमिकता के आधार पर पीएम आवास के जरिये छत उपलब्ध होगा ।

आज की हॉट खबर- “दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को...

ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि गरीबों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत कोई भी गरीब या पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित नहीं होगा।ब्लाक प्रमुख ने कहा कि पीएम आवास की धनराशि को केवल आवास निर्माण में ही उपभोग करना है तथा किसी बिचौलिये को एक रूपये नही देना है अगर कोई मांग करता है तो तत्काल मुझे या बीडीओ को सूचना दें।उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।

इस मौके पर आनंद दीक्षित,रामेश्वर गोविन्द राव, राजेश राव ,सतीश मौर्य, मिथिलेश गिरि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…

शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking