News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: ब्लॉक प्रमुख ने सरकारी बस सेवा के लिए परिवहन मंत्री को सौंंपा पत्रक, मंत्री ने दिया आश्वासन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 7, 2024  |  7:19 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: ब्लॉक प्रमुख ने सरकारी बस सेवा के लिए परिवहन मंत्री को सौंंपा पत्रक, मंत्री ने दिया आश्वासन WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के जनता की समस्याओं को लेकर स्थानीय ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने बुधवार को लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिले और समस्याओं के समाधान के लिए एक ज्ञापन सौपा।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने परिवहन मंत्री को जनता की पीड़ा एवं परेशानियों से अवगत कराया और रामकोला से परिवहन की बसों को चलाने मांग की। परिवहन मंत्री ने प्रमुख की मांग को गंभीरता से लेते हुए बस चलाने के संबंध में परिवहन निगम के गोरखपुर क्षेत्रीय प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए।
ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने अपनी मांग पत्र के जरिये अवगत कराया है कि रामकोला नगर पंचायत से गोरखपुर के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन की बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण क्षेत्र के व्यवसायी, मरीज, छात्र तथा कर्मचारियों को गोरखपुर की आवागमन में प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जबकि रामकोला नगर में एक निजी चीनी मिल, सनातन विश्व दर्शन मंदिर सहित तमाम व्यवसायिक प्रतिष्ठान है। यह भी अवगत कराया कि पूर्व में रामकोला से एक रोडवेज बस सुबह सात बजे और एक बस पडरौना से चलकर सुबह आठ बजे रामकोला से गोरखपुर जाती थी जो वर्तमान में बंद हैं। थावे – गोरखपुर रेल मार्ग पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए सुबह कोई ट्रेन नहीं है। आवागमन का बेहतर सुविधा न होने के कारण स्थानीय गरीब जनता को आर्थिक शोषण के अलावा अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने परिवहन मंत्री से मांग किया कि लोगों की समस्यायों को देखते हुए रामकोला से गोरखपुर के लिए रोडवेज की दो बसें चलाना जनहित में अतिआवश्यक है। परिवहन मंत्री ने प्रमुख के मांग पत्र को गंभीरता से लिया और उसे शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। प्रमुख ने जानकारी दी कि परिवहन मंत्री ने मांग पत्र को पढ़ने के बाद तत्काल परिवहन विभाग के आर एम गोरखपुर को आवश्यक निर्देश दिया।

जनता को अब पूरा भरोसा हो गया है कि रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण के इस प्रयास से शीघ्र ही रामकोला – गोरखपुर रूट पर सरकारी बस सेवा का संचालन शुरू हो जायेगा और आमजन को यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking