News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: उत्कृष्ट कार्य करने पर ब्लाक प्रमुख ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 2, 2023  |  7:36 PM

171 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: उत्कृष्ट कार्य करने पर ब्लाक प्रमुख ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

रामकोला/कुशीनगर । ब्लॉक मुख्यालय रामकोला पर सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरुषों को नमन किया गया।  ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने कहा कि बापू ने आमजन के सशक्तिकरण पर बल दिया,हम सभी को उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए । इस मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा 1अक्तूबर को एक घंटा स्वयं श्रमदान करने के आवाह्न पर हिरणयवती पौराणिक नदी की सफाई व स्वच्छता कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी रामकुवँर एवं रामनिवास को ब्लॉक प्रमुख द्वारा सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

इस दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव,  सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, सचिव ग्राम पंचायत प्रमोद कुमार, विनोद कुमार यादव,अभिषेक सिंह,अरविंद, दिवाकर सहित अन्य कर्मचारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित थे। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking