News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: ब्लाक प्रमुख ने किसान शहीद स्थल का निरीक्षण कर साफ-सफाई का लिया जायजा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 9, 2023  |  5:52 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: ब्लाक प्रमुख ने किसान शहीद स्थल का निरीक्षण कर साफ-सफाई का लिया जायजा

रामकोला/कुशीनगर । ब्लाक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने शनिवार को त्रिवेणी चीनी मिल परिसर अन्तर्गत स्थापित शहीद स्थल की साफ- सफाई का जायजा लिया। ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि 10 सितम्बर को मनाया जाने वाला किसान बलिदान दिवस किसानों के हक के लिए किये गये संघर्षों को याद दिलाता है।उन्होंने कहा कि 1992 में भाजपा सरकार के समय हुई गोलीबारी में दो किसान शहीद हो गए थे। उन किसानों की शहादत की याद में तीन दशक से हर वर्ष उस आन्दोलन के अगुवा व किसान नेता  पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में एक विशाल किसान जन सभा का आयोजन होता चला आ रहा है। पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी 10 सितंबर को किसान शहीद मेला का भव्य आयोजन होगा।  ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में आयोजित शहीद मेला में किसानों से सहभागी होने का अनुरोध किया।

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

शहीद मेला के आयोजक पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह भी कुछ समय बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचे और साफ- सफाई सहित आदि का जायजा लिये। इस दौरान राजेश्वर गोविंद ,चीनी मिल के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय, प्रेम सिंह समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकुरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकुरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…

“दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को दागा, शक बना हैवानियत की वजह
“दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को दागा, शक बना हैवानियत की वजह

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking