रामकोला/कुशीनगर । रामकोला विकास खंड के परिसर में ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने बुधवार को कैंटीन भवन की विधिवत पूजन के साथ आधारशिला रखी।
प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि ब्लॉक पर दूर दराज गांवों से अपने कामकाज के लिए आने वाले गरीबों को चाय नाश्ता में काफी दिक्कत होती है। ब्लॉक से संबंधित लोगों के हित को देखते हुए मैंने एक प्रयास कर विधि विधान से पूजन करके कैन्टीन भवन के लिए आधारशिला रखा है। ब्लॉक में आने वाले सभी आगंतुकों को कम रेट पर इस कंटीन में सुविधा मिलेगी। इसके पूर्व शुद्ध पेयजल के लिए आरो प्लांट परिसर में लगवा चुका हूँ जो निशुल्क है।
इस मौके पर जेई जेपी सिंह, सभासद रामेश्वर गोविन्द राव बड़कुई बाबू, राहुल सिंह, दुर्गेश शुक्ला, राम सूरत शर्मा, जुल्फिकार अली, राहुल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…