News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मौके पर मंदिरों में हुआ उत्सव

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 22, 2024  |  6:17 PM

186 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मौके पर मंदिरों में हुआ उत्सव
  • घर-घर में राम ज्योति प्रज्ज्वलित की गयी

रामकोला/कुशीनगर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे क्षेत्र में धूम रही, पूरा क्षेत्र राममय प्रतीत हो रहा था। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे थे तो वही लोगों ने घर-घर राम ज्योति प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव पर्व की याद ताजा कराई। इस मौके पर राम भक्तों ने मिठाई बांंटी और आतिशबाजी भी की। मंदिरों व घरों में अनुष्ठान के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

सोमवार के दिन जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी शुरू हुई राम भक्तों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रंग-बिरंगी झालरों से सजे मंदिरों, सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों व संस्थानों में रामोत्सव हुआ और प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया ताकि अधिकाधिक लोग इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन सकें। कार्यक्रम को लेकर नगर सहित आसपास के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय क्षेत्र के प्राचीन रामजानकी मंदिर उर्दहा, प्राचीन रामजानकी मंदिर कुसम्हाँ, श्री हनुमान मंदिर रामकोला, शिव मंदिर कुसम्हाँ सहित जगह-जगह मंदिरों में रामायण के सुन्दर काण्ड पाठ, भजन-कीर्तन, हवन व भंडारों का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर नगर पंचायत में अध्यक्ष सुनीता चौधरी व चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी द्वारा पूरे विधि विधान के साथ पूजा- पाठ किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, सभासद रामेश्वर गोविंद राव, राजेश यादव, संजय सिंह, बड़े बाबू हरेराम शर्मा, प्रदीप गुप्ता, इंद्रजीत यादव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking