रामकोला/कुशीनगर। भाजपा मण्डल रामकोला द्वारा स्थानीय नगर पंचायत के सभागार में आयोजित नमो प्रदर्शनी का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि देवरिया कसया जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र ने सोमवार को किया।प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि श्री मिश्र द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के जीवन चित्र का अवलोकन किया गया। श्री मिश्र ने नरेन्द मोदी द्वारा किये गये कार्यों की विधिवत चर्चा करते हुए कहा कि मोदी जी ने गरीब ग्रामीण जनता के लिये जीरो बैलेंस पर खाता खुलवाया,धारा 370 को हटवाया , राम जन्म भूमि व कोरोना काल के दौरान पूरी सक्रियता से टीकाकरण कराकर करोड़ों लोगों की जान सुरक्षित की,के साथ ही देश को सबल और आत्म निर्भर बनाने के किये गए प्रयास को विस्तार से बताया।
अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन महामंत्री मनोहर गुप्ता द्वारा किया गया। इस मौके पर राधेश्याम दीक्षित, रवीन्द्र प्रजापति, ओम प्रकाश शाहू, शेषनाथ गोंड, प्रेम शर्मा, अमरजीत गोविन्द राव, अमित गोविन्द राव, दिनेश चंद,रामू जायसवाल ,दिनेश गोंड, अखिलेश पाठक, राज देव, विशाल चंद, विशाल जायसवाल, हिमांशु गोविन्द राव, भानु प्रताप यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…