News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: चंद्रशेखर जी के अंदर विपरीत परिस्थितियों में साहसिक निर्णय लेने की क्षमता व असामान्य विशेषता थी- मदन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 8, 2022  |  8:22 PM

585 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: चंद्रशेखर जी के अंदर विपरीत परिस्थितियों में साहसिक निर्णय लेने की क्षमता व असामान्य विशेषता थी- मदन
  • चन्द्रशेखर जी देशहित में दूरगामी परिणामों को ध्यान में रखते थे- पूर्व मंत्री 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक सभागार में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। नेताओं ने उनके व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उनके साहसिक निर्णय की सराहना की।इस दौरान नेताओं ने कमजोर सरकार से नागरिक सुरक्षा एवं देश की अखंडता तथा प्रभावहीन विपक्ष से नागरिक अधिकार तथा आर्थिक हितों को खतरा विषय पर परिचर्चा भी की।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के निवेदक पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने चन्द्रशेखर जी को याद करते हुए कहा कि वह एक ऐसे राजनीतिक शख्सियत का चेहरा थे, जो बिना किसी राजनीतिक नफा-नुकसान की परवाह किए, देशहित में दूरगामी परिणामों को ध्यान में रखते हुए देश के सामने अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते रहे। यारों के यार तो वे थे ही, अपने निजी सरोकारों के निभाने में भी उनका कोई जबाब नहीं था।पूर्व विधायक श्री राव ने कहा कि चंद्रशेखर जी की विपरीत परिस्थितियों में साहसिक निर्णय लेने की परख थी।

पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे कभी राजनीतिक नफा-नुकसान की वजह से न रिश्ते बनाते थे न तोड़ते थे। देश में आपातकाल लागू होने पर कांग्रेस में रहते हुए, इंदिरा गांधी के फैसले का विरोध करते रहे। आपातकाल के दौरान ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ का हवाला देकर जेल गये और इंदिरा गांधी को सलाह दिये कि जयप्रकाश नारायण से उन्हें बातचीत करनी चाहिए। साथ ही यह भी हिदायत दिये कि देश की अहंकारी सत्ता जब भी संतो से टकराई है, उसका अहंकार नेस्तनाबूद हुआ है। समाजवादी आन्दोलन के राष्ट्रीय नेता व चुनाव सुधार के लिए अभियान चला रहे अरूण श्रीवास्तव ने कहा कि 

चंद्रशेखर जी अपने दरवाजे पर मदद मांगने के लिए आए अपने दुश्मन को भी ना नही करते थे।अटल बिहारी वाजपेयी को भले वे अपना गुरुदेव मानते थे, पर नीतिगत मामलों में उनकी जोरदार तरीके से आलोचना करने में भी कभी संकोच नहीं करते थे।ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वयोवृद्ध नेता हरिशंकर तिवारी को अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया।संचालन लोकप्रिय गायक धीरज राव ने किया।पूर्व विधायक शम्भू चौधरी, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती,रालोद शिवाजी राय,किसान मोर्चा भाजपा शत्रुघ्न शाही, शिक्षक संघ ओमप्रकश सिंह, क्षत्रिय महासभा केे रामप्रताप सिंंह ,ब्रह्माशंकर चौधरी, सत्यपाल गोविन्द राव सहित आदि नेेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित उन्हें नमन किया। इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष कैलाश यादव, उमेश तिवारी, नागेश्वर पाण्डे ,दिनेश यादव,ब्राह्मण महा सभा के शैलेश शास्त्री सहित सैकड़ों की तादाद में लोगोंं की उपस्थिति रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking