News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सीएचसी प्रभारी ने नई एम्बुलेंस 102 का किया उदघाटन, गर्भवती महिलाओं एवं 2 वर्ष तक के बच्चों के लिए 102 एम्बुलेंस सेवा की सौगात

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 18, 2023  |  7:46 PM

113 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सीएचसी प्रभारी ने नई एम्बुलेंस 102 का किया उदघाटन, गर्भवती महिलाओं एवं 2 वर्ष तक के बच्चों के लिए 102 एम्बुलेंस सेवा की सौगात WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामकोला में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित गर्भवती महिलाओं एवं 2 वर्ष तक के बच्चों तथा जरूरत मंदों के लिए एम्बुलेंस 102 सेवा खूब मददगार साबित हो रहीं है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

सोमवार को सौगात के रूप दो नई 102 नम्बर की एम्बुलेंस सीएचसी रामकोला को मिली। सीएचसी प्रभारी ने फीता काट कर एवं हरी झंडी दिखाकर उसका उदघाटन किया।
स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती, धात्री ,बच्चे एवं जनमानस की भीड़ को देखते हुए सीएचसी प्रभारी डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा ने अतिरिक्त एम्बुलेंस की मांग की थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनहित में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के मांग पत्र पर दो अतिरिक्त एंबुलेंस 102 नंबर की रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध कराई है।इसके लिए सीएचसी प्रभारी सहित समस्त चिकित्सक तथा स्टाफ ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर के प्रति आभार जताया है।

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि पूर्व में 5 एम्बुलेंस थे अब 7 की संख्या हो गई है इसके जरिये गरीबों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि सीएचसी रामकोला में चौबीसों घंटा ईटीसी वार्ड, एंबुलेंस, दवा ,डॉक्टर आदि की सुविधा एकदम उपलब्ध है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking