रामकोला/कुशीनगर । थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सोहरौना गांव के बसंतपुर टोले पर एक युवक का छत के कुंडी से शव लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और रामकोला शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। युवक की मौत को लेकर तरह- तरह चर्चाएं जारी रहा।
प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव के बसंतपुर टोला के हरिहर शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र बीरबल रविवार की रात को अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह कमरे में उसका शव छत की कुंडी से लटकते मिला। परिजन रोने – चिल्लाने लगे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव दुपट्टे से लटका हुआ था।
सूचना पर रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुंडी से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की शाम को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।युवक की मौत को लेकर गांव तरह -तरह की चर्चाएं जारी रहा।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…