News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सनातन विश्व दर्शन मंदिर में आंग्ल नव वर्ष पर उमड़े श्रद्धालु

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 1, 2024  |  7:03 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सनातन विश्व दर्शन मंदिर में आंग्ल नव वर्ष पर उमड़े श्रद्धालु

रामकोला/कुशीनगर। आंग्ल नव वर्ष के पावन अवसर पर सोमवार को प्राचीन दुर्गा मंदिर धर्मसमधा व सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम में हजारों दर्शनार्थियों की भीड़ रही।आश्रम जाने वाली सड़क पर घंटों जाम जैसी स्थिति बनी रही।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

आश्रम में दूर-दूर से आये लोगों ने सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम में स्थापित दुर्लभ उन महापुरुषों की आकृतियों का दर्शन किया जिनकी केवल यादें एवं कृर्तियां ही सुनने को मिलती है।दर्शनार्थियों ने बताया कि पूर्वांचल में यह मंदिर अपने आप में एक मिशाल है जो संसार के दुर्लभ महापुरुषों की आकृतियों को सजोकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।मंदिर के व्यवस्थापक रंगनाथ बाबा ने बताया कि यह मंदिर नही सभी धर्मो का समन्वय है। मंदिर में दर्शनार्थ हेतु पंक्तिबद्ध व्यवस्था की गयी थी।दर्शनार्थियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए आश्रम के सेवक राजेन्द्र ब्रह्मचारी,धनंजय सहित आदि लोग व्यवस्था में लगे हुये थे तथा कोई उपद्रव न हो इसके लिए एहतियात के तौर पर पुलिस की निगहबानी थी और मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को प्रसाद स्वरूप हलवा वितरण किया जा रहा था।

लोगों ने आंग्ल नव वर्ष के आगमन के एक दिन पूर्व से ही अपने सगे-संबंधियों ,मित्रों व शुभचिंतकों को मोबाईल से व्हाट्शप व एसएमएस के जरिये मैसेज भेजकर नए साल की बधाई देने का क्रम जारी था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking