News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: माँ धर्मसमधा देवी मंदिर में नवरात्र पर उमड़े श्रद्धालु

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 2, 2022  |  6:04 PM

937 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: माँ धर्मसमधा देवी मंदिर में नवरात्र पर उमड़े श्रद्धालु
  • कलश स्थापना के साथ नवरात्र प्रारम्भ

रामकोला/कुशीनगर। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन शनिवार को रामकोला क्षेत्र के धर्मसमधा मंदिर पर मत्था टेकने और प्रसाद चढ़ाने वाले भक्तों की काफी भीड़ रही ।हाथ में नारियल ,चुनरी, कपूर आदि लिए पूरी श्रद्धा के साथ भक्तों की भारी भीड़ माता रानी के दरबार में अपनी हाजिरी दर्ज कराने के लिए अपनी बारी का इंतजार करता नजर आया। भोर से ही भक्त मां के दरबार में नारियल फोड़ अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए दस्तक देना शुरू कर दिये थे।माता के दरबार में पूरे दिन भीड़ लगी रही और मंदिर परिसर घंटों की आवाज से गूँजता रहा। माँ धर्मसमधा मंदिर के विषय में कहा जाता है कि ये मल्ल राजाओं की कुल देवी है। चैत्र शुक्ल पक्ष के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री के स्वरूप की पूूूूजा आराधना और उपासना के पवित्र पर्व पर पूरे विधि विधान से घर-घर कलश स्थापना किया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

चैत्र नवरात्र प्रारम्भ होते ही पूरा क्षेत्र पूजा आराधना के साथ ही भक्ति मय हो गया है।चकिया स्थित माँ गुंजेश्वरी भगवती ,माँ काली मंदिर सहित क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में देवी भक्त आराधना करते नजर आये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking