News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: धार्मिक भजनों पर रात भर झूमते रहे श्रद्धालु

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 12, 2023  |  3:49 PM

186 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: धार्मिक भजनों पर रात भर झूमते रहे श्रद्धालु WhatsApp
Responsive image

रामकोला / कुशीनगर । रामकोला नगर के चित्र गुप्त नगर ( धुआंटीकर बाजार) में शनिवार को भव्य लक्ष्मी पूजन समारोह के साथ ही ग्रामवासियों ने मां भगवती की विशाल जागरण का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।जिलाध्यक्ष श्री राय ने उपस्थित देवी मां के भक्तों को बधाई देते हुए कहा कि यश और वैभव की देवी की कृपा आप सभी पर बनी रहे, माता रानी आप सभी की मनोकामना पूरी करें। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से पूरा वातावरण शुद्ध एवं भक्तिमय हो जाता है और मन में पनप रहे विकृतियों से निजात मिलती है और घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। जिलाध्यक्ष ने दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि जीवन त्यामयी और यज्ञमयी होना चाहिए।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

ग्राम वासियों द्वारा आयोजित भगवती जागरण में फाजिलनगर से आये जीवन ज्योति जागरण मंच के भजन गायक मनीष मन ने तीनों लोकों में भोले जैसा,मैतुल मस्ताना ने तेरे चरणों में मेरा ठीकाना और प्रीति कुुशवाहा ने आंगन बहारा मै तेरे लिए’ के अलावा भक्ति गीत, देवी गीत, अन्य भजनों की मीठे स्वरों में प्रस्तुति कर ऐसी समा बांधी कि रात भर श्रद्धालु उनके प्रस्तुति का रसपान कर झूमते रहे। कार्यक्रम रात भर चला।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इस दौरान प्रभु श्रीराम, मईया सीता तथा लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी की मनमोहक झांकी निकाली गई।श्रीराम, सीता व लक्ष्मण के प्रेम में मग्न हनुमान ने भजन ” श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, देख लो मेरे दिल के नगीने में “की प्रस्तुति की।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार राय,हरिशंकर राय,मनोज पाण्डेय, मडल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, डॉ0 अरुण कुमार श्रीवास्तव,उमेश मल्ल, सभासद संजय सिंह, सभासद प्रतिनिधि सुरेश यादव, सभासद प्रतिनिधि जनार्दन यादव, सभासद मैनुद्दीन उर्फ मैना, अरूण राय,ॠतिक सिंह गौतम, प्रमोद राय, आनंद राय, अमित गोविन्द राव, मनोहर गुप्ता, मकरा गोविन्द राव,रविन्द्र प्रजापति, मृत्युन्जय पाण्डेय, राम अधार चौहान, डबलू मणि, श्याम शैश्व शुक्ल के अलावा आयोजक मण्डल लक्ष्मी सेवा समिति के रामप्रीत जायसवाल ,विनोद गुप्ता ,भोला गुप्ता सहित अन्य सदस्य के साथ ही भारी तादाद में देवी भक्त उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking