News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: बच्चियों से भेदभाव सामाजिक अभिशाप है- सीएचसी प्रभारी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 6, 2024  |  7:29 PM

202 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बच्चियों से भेदभाव सामाजिक अभिशाप है- सीएचसी प्रभारी WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला के मीटिंग हॉल में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकार के महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के तहत पैदा हुई समस्त बच्चियों के जन्मदिन पर उनके माता पिता की उपस्थिति में केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

सीएचसी प्रभारी शेष कुमार विश्वकर्मा ने सरकार द्वारा बच्चियों के संदर्भ में चलाये जा रहे कन्या सुमंगला योजना ,समृद्धि योजना, बुमेन मेन हेल्पलाइन एवं जननी सुरक्षा योजना आदि का विस्तृत रूप से उल्लेख किया और आम जनमानस से बच्चियों से भेदभाव न करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि बच्चे एवं बच्चियों में कोई भेद भाव न करें। जिला प्रमोशन अधिकारी समन्वयक प्रीति सिंह ने बहुत ही शालीनतापूर्वक सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी दी और समस्त बच्चियों के माता को प्रोत्साहित कर 6 फरवरी 24 को जन्म लेने वाली बच्चियों को प्यार एवं दुलार किया।इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी और जिला प्रमोशन अधिकारी आदि ने बच्चियों के माता- पिता को मिष्ठान और बच्चों के कपड़े व बेबी किट ,खेलने के लिए टेडी बियर आदि उपहार से प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन बीसीपीएम विनय सिंह द्वारा किया गया।

इस दौरान बीपीएम आलोक मिश्रा, चीफ फार्मासिस्ट आर बी चौहान, बीओसी निरंजन तिवारी, स्टाफ नर्स सुजाता यादव, प्रियंका कन्नौजिया, प्रियंका यादव, पुनीता, फार्मासिस्ट चौधरी, बसंती देवी, प्रतिभा, वार्ड बॉय नवाज आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking