News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीस कमेटी की बैठक में दिया अमन एवं शांति का संदेश

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 3, 2023  |  8:16 PM

975 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीस कमेटी की बैठक में दिया अमन एवं शांति का संदेश
  • आपसी भाई चारे व सदभाव के साथ मनाये पर्व- डीएम
  • सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर- एसपी

रामकोला/कुशीनगर। शुक्रवार को रामकोला थाने पर पीस कमेटी की बैठक हुई तथा आगामी त्यौहारों के मद्देनजर थाना क्षेत्र में चाक-चौबंद सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था और अमन व शांति को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस  अधीक्षक ने बैठक में शिरकत किये सभी धर्मों के धर्म गुरुओं के साथ चर्चा की।जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि किसी भी प्रकार से क्षेत्र का माहौल खराब न हो तथा शांति व्यवस्था बनी रहे और त्योहारों को खुशनुमा माहौल में सौहार्द पूर्वक मनाएं ।सोशल मीडिया पर किसी तरह का भड़काऊ पोस्ट न डाले और न ही अफवाहों को फैलाये नांहि उस पर ध्यान दें।सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद की गई है। कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था हाथ में न लें और न ही किसी को उग्र करें । प्रतिबंधित नशीले पदार्थों से दूर रहे।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

पुलिस कप्तान धवल जायसवाल ने कहा कि जनपद की सोशल मीडिया सेल बारीकी से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर जनपदीय पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। सभी सहयोगियों से यह भी अनुरोध किया गया कि होलिका दहन के पूर्व ग्राम स्तर की समिति को निगरानी हेतु सतर्क रखा जाय ताकि होलिका दहन से पूर्व माहौल खराब करने की मंशा रखने वाला कोई भी शरारती तत्व अपने मिशन में सफल न हो सके तथा जुलूस या शोभायात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा आने वाली हो तो समिति के सदस्य समय से पहले अधिकारी को अवगत करा दें जिससे उसका निराकरण समय से करा लिया जाय। इसी प्रकार प्रत्येक कस्बे,मोहल्ले,और ग्राम में समितियों द्वारा एक सामान्य आचरण सिद्धान्त बनाकर प्रेम एंव सौहार्द के साथ रंगपूर्ण पर्व उत्साह के साथ मनाये। जिससे किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े। होली हुड़दंग का नही, बल्कि प्रेम व सौहार्द का पर्व है जिसमें किसी भी व्यक्ति पर जबरदस्ती कीचड़ या रंग न डाला जाय।

शराब पीने वालों को किसी कार्यक्रम में साथ न रखे बल्कि उन्हें अपने घर में रहने की सलाह दें। इस दौरान एडीएम (न्यायिक)उपमा पांडेय,एसडीएम कप्तानगंज मोहम्मद जफर खांन , सीओ खड्डा संदीप वर्मा, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ,थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह,अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह, उमेश गोड, जनार्दन यादव , देवधन सिंह, राजेश सिंह , गुड्डू सिंह,  कैलाश यादव, सुग्रीव चौधरी सहित अन्य तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking