News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया निर्देश

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 9, 2023  |  6:44 PM

145 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया निर्देश

रामकोला/कुशीनगर । कुशीनगर के डीएम रमेश रंजन व पुलिस कप्तान धवल जायसवाल ने मंगलवार को रामकोला थानेे पर जनसुवाई के दौरान जमीन संबंधी विवादों का निस्तारण हेतु फरियादियों की समस्याएं सुनी ।इस दौरान कुल 66 प्रार्थना- पत्र प्राप्त हुये।जिसमें मौके पर ही 15 प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया। शेष प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग की टीम गठित की गयी।डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता लें तथा आवश्यक कार्रवाई करें।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

मंगलवार को रामकोला थाने पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अपराह्न एक बजे के बाद डीएम और एसपी पहुंचे। फरियादियों से परिसर भरा हुआ था। पंजीकृत फरियादियो की पुकार शुरू हुई। ग्राम सिधावट के अम्बिका, चंद्रदेव सगे भाइयो के बीच जमीन का विवाद था संबंधित लेखपाल को पैमाईश करने का आदेश दिया गया। बिहुली निस्फी प्रधान के प्रधान तालाब की जमीन की पैमाईश के लिए, पकड़ी बांगर के प्रधान प्रतिनिधि संजीव राय ने पानी टंकी के जमीन की पैमाईश, सोहरौना के प्रधान ने समीर अहमद , परवरपार के प्रधान राजेश राव आदि ने जमीन की पैमाईश संबंधित प्रार्थना पत्र दिये। 15 मामले को मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष मामले को अतिशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी कप्तानगंज मोहम्मद जफर खान , सीओ उमेश चन्द्र भट्ट ,थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह,सीएचसी प्रभारी डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा,अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक शिव प्रसाद गुप्ता, एसएसआई श्रीप्रकाश राय,एसआई कन्हैया यादव,  अजित यादव, शिवम द्विवेदी,हे0का0 राजनाथ सिंह, हे0का0 प्रदीप सिंह,  लक्ष्मण सिंह  ,संजीव यादव, शिवा सिंह, लेखपाल संगम प्रसाद, अजय राव , प्रदीप कुमार, राकेश तिवारी, नीतू, आदि राजस्व कर्मी व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking