रामकोला/कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने रामकोला नगर स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कान्हा गौशाला में आश्रय में मौजूद पशुओं के खाने पीने और साफ-सफाई व्यवस्थाओं को देखा और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई गोवंश बीमार हो तो तुरंत उसे उपचार की सुविधा मिलनी चाहिए।
कुशीनगर के नवागत जिलाधिकारी गुरूवार को रामकोला पहुंचे और कान्हा पशु आश्रय का औचक निरीक्षण किये और पशुओं को केला भी खिलाये।डीएम ने पशुओं को पर्याप्त मात्रा में हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी को जमीन चिन्हित करने के लिए निर्देश दिया और संबंधित अधिकारियों से कहा कि गोवंशों के लिये पर्याप्त मात्रा में भूसा, चारा, पानी तथा साफ- सफाई की व्यवस्था की जाए और गोवंशों को गौशाला में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने पशुओं में होने वाली लम्पी बीमारी के सम्बन्ध में भी सचेत करते हुए कहा कि कमजोर पशुओं पर विशेष ध्यान दिया जाय। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कुशीनगर, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी,नगर के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…