News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: माँ की पुण्यतिथि पर डाक्टर ने की मुफ्त इलाज, दी सच्ची श्रद्धांजलि 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 15, 2022  |  8:10 PM

1,017 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: माँ की पुण्यतिथि पर डाक्टर ने की मुफ्त इलाज, दी सच्ची श्रद्धांजलि 

रामकोला/कुशीनगर। प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर दीपक वर्मा ने शुक्रवार को अपनी माँ मालती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर रामकोला में अपने पैतृक आवास पर विमला देवी,पारसनाथ विश्वकर्मा, दिलीप गुप्ता, शुभावती, ओमप्रकाश, सावित्री, उर्मिला देवी सहित लगभग एक सौ लोगों का मुफ्त में उपचार किया। इस दौरान हृदय रोग से संबंधित लोगों का मुफ्त में जाँच भी हुआ।डा0 वर्मा की माँ स्व0 मालती देवी भी स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी हुई थी।वह पीएचसी व सीएचसी रामकोला में दशकों तक स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को प्रदान करती रही। सेवानिवृत्त होने से पूर्व 2015  में हृदय गति रूकने से उनकी मौत हो गयी। 

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डा0 दीपक वर्मा के माँ की पुण्यतिथि में शरीक हुए जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जगतारण शरण गुप्त ने कहाँ कि डॉक्टर साहब ने अपनी माँ की पुण्यतिथि के मौके पर मुफ्त इलाज कर जो चिकित्सा सेवाएं प्रदान की हैं वह सराहनीय है।लोगों की दुआओं के माध्यम से उनकी माँ को यह सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी।डाक्टर वर्मा ने कहा कि आज माँ की पुण्य प्रताप से इस मुकाम तक पहुंचा हूँ, सोचा कि माँ की पुण्यतिथि पर हृदय रोग से पीड़ित लोगों का मुफ्त इलाज व जांच करू जो उनकी वास्तविक श्रद्धांजलि होगी तथा उन लोगों को भी राहत मिल जायेगा जो आर्थिक तंगी के चलते अस्पताल में जाकर टैस्ट का खर्च वहन नहीं कर सकते। लोगों की सेवा कर बहुत ही सकुन मिला है।

डा0 वर्मा ने कहा कि हार्ट के मरीजों की सामान्य स्क्रीनिंग होनी चाहिए। जिससे धड़कन, ब्लड प्रेशर, दिल आदि की बीमारियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारियां मिल जाती हैं । उन्होने हार्ट संबंधी बिमारियों से बचाव के लिए विस्तृत जानकारियां दी और कहा कि लोगों को हार्ट, ब्लड प्रेशर, शुगर संबंधी रोगों के प्रति जागरूकता लाने के लिए भविष्य में भी ऐसे कैंप का आयोजन रामकोला नगर में किया जाएगा।

इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय, सभाजीत सिंह, उदय प्रताप सिंह, दीपक गोविन्द राव, अवधेश,चण्डी वर्मा, राजकुमार चौधरी ,दवेश तिवारी आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking