रामकोला/कुशीनगर। रामकोला कृषि रक्षा इकाई केन्द्र पर गेहूं का बीज उपलब्ध न होने के कारण किसानों को बुआई के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान प्रतिदिन कृषि रक्षा इकाई रामकोला कार्यालय पर बीज लेने के लिए पहुंच रहे हैं और बीज न मिलने पर मायूस होकर लौट रहे हैं तथा महंगे दामों पर उन्हें मजबूरी में बाजार से बीज खरीदना पड़ रहा है।
रामकोला नगर स्थित सरकारी बीज गोदाम पर आने वाले किसानों का कहना है कि कृषि बीज भण्डार में बीज की अनुपलब्धता के कारण उनको महंगे दामों पर बाजार से बीज खरीदना पड़ रहा है।यही नही बुवाई भी दिन प्रतिदिन विलम्ब हो रही है। रामकोला क्षेत्र में अधिकांश किसान गन्ने की पेड़ी गिराकर गेहूँ बोते हैं।गेहूं की बुवाई का सर्वोत्तम समय दिसंबर माह है। किसान नेता रामचंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को किसान हित में कृषि रक्षा इकाई पर बीज उपलब्ध कराना चाहिए। समय से बीज नहीं मिलने से किसानों का उत्पादन प्रभावित होगा। कृषि रक्षा इकाई रामकोला के प्रभारी संजीत कुमार वर्मा ने बताया कि चार दिसम्बर से ही गोदाम पर बीज समाप्त है।
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर विधान सभा से लोकप्रिय विधायक पी.एन. पाठक के…
कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…
डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…