News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का पर्व

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 3, 2022  |  4:24 PM

849 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का पर्व WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। इंसानियत का पैगाम देने वाला ईद का पर्व मंगलवार को शान्ति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। एक महीने की पवित्र रमजान के बाद मंंगलवार को मुस्लिम भाइयों ने मस्जिद में जमा होकर ईद की नमाज अदा की। इस खुशी के पर्व पर ईद की सेवइयां एवं अन्य सामग्रियां बाँटी गई ।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

इसके साथ ही गरीबों के बीच जकात (दान), फितरा आदि भी बांटा गया। सोमवार की शाम को जैसे ही चाँद दिखने की खबर मिली रोजेदार बेहद खुश दिखे तथा मंगलवार की सुबह उनकी यह खुशी परवान चढ़ गई। नए रंग बिरंगे कपड़े पहन कर मुस्लिम भाई सड़क पर निकल गए थे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। दरअसल यह खुशी एक महीने के पवित्र रमजान की समाप्ति की थी। इस मौके पर रामकोला के जामा मस्जिद सहित क्षेत्र के सूरजपट्टी, मोती पाकड़, मिश्रौली, बिहुली, सपहा आदि मस्जिदों में सुबह की प्रार्थना से पहले मुसलमानों ने अपने हैसियत के अनुसार फितरा किए तथा नमाज अदायगी के बाद मुल्क के अमन – चैन की दुआएं की।

स्थानीय कस्बे के जामा मस्जिद में जुल्फिकार अली, मैनुद्दीन उर्फ मैना, फिरोज अली आदि ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस पर्व के मौके पर पुरानी दुश्मनी प्यार मोहब्बत में बदल गई। ईद की बधाई देने वालों में सभी धर्म वर्ग और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया। मौलाना मैना ने बताया कि ईद का पर्व हम लोगों के लिए बहुत खुशी का होता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking