News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सत्ता परिवर्तन का संवाहक बनेगा 10 सितम्बर का किसान शहीद दिवस-राधेश्याम सिंह

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 6, 2021  |  5:16 PM

1,002 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सत्ता परिवर्तन का संवाहक बनेगा 10 सितम्बर का किसान शहीद दिवस-राधेश्याम सिंह WhatsApp
Responsive image
  • शहीद मेला के कार्यक्रम की सफलता के लिए की तैयारी बैठक

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आगामी 10 सितम्बर को रामकोला में होने वाले किसान शहीद दिवस कार्यक्रम की सफलता के लिए सोमवार को नगर पंचायत रामकोला के सभागार में तैयारी बैठक की गई।सपा सरकार में मंत्री रहे राधेश्याम सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जमीदार मियां एवं पड़ोही हरिजन के शहादत पर सन् 1992 से लगने वाले किसान शहीद मेला को सफल बनाने के लिए आप सभी कार्यकर्ता एकजुटता दिखाते हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अपने जीवन के अंतिम क्षण तक मनाते रहेंगे। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि उस समय भी भाजपा की सरकार थी और आज भी भाजपा की सरकार है।यह सरकार किसान विरोधी है।जो गन्ना का भुगतान मांगने पर आंदोलित किसानों पर गोली चलवा दी जिसमें एक दलित तथा एक पिछड़ा वर्ग के किसान की जान गयी ।आज यह सरकार पिछड़ो एवं दलितों की हितैषी बन रही है।पूर्व विधायक डा0 पूर्णमासी देहाती ने कहा कि लगातार तीन वर्ष से जलजमाव से हजारों एकड़ धान एवं गन्ने की फसल प्रभावित हो रही है लेकिन सरकार मौन है। किसान विरोधी

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

सरकार की क्रियाकलापों के खिलाफ आप सभी कार्यकर्ता संघर्ष के लिए कमर कस लें।दस सितम्बर को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं ।आप सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें । बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष घनश्याम यादव तथा संचालन सुग्रीव उर्फ संत ने किया। इस दौरान सपा के जिला सचिव काशी नरेश सिंह, जुल्फिकार अली,राजेश्वर गोविन्द राव, रणविजय सिंह,पूर्व प्रमुख प्रमुख राम नारायण गोंड,असलम अंसारी ,डब्लू पाण्डेय, सुग्रीव पटेल, हरि यादव, जंत्री यादव, रामप्यारे कुशवाहा ,विरेन्द्र यादव,निठूरी राजभर, हीरालाल प्रजापति, मुस्कीम अंसारी, रामप्यारे जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking