News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: किसान गोष्ठी व गन्ना सर्वे प्रदर्शन का हुआ आयोजन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 27, 2023  |  7:49 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: किसान गोष्ठी व गन्ना सर्वे प्रदर्शन का हुआ आयोजन
  • प्रदर्शन में अपनी समस्याओं का निदान करा लें- उप गन्ना आयुक्त 

रामकोला/कुशीनगर । त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के परिक्षेत्र में चीनी मिल व गन्ना विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रामकोला (पी) एवं लक्ष्मीगंज परिषद के अन्तर्गत शोभा छपरा व पिपरा बुजुर्ग गांव में गुरुवार को बृहद किसान गोष्ठी व गन्ना सर्वे प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

 उप गन्ना आयुक्त देवरिया ए0पी0 सिंह ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वे प्रदर्शन के दौरान सभी किसान भाई कृषि योग्य भूमि, पेड़ी/ पौधा, मोबाइल नंबर व बैंक खाता अवश्य चेक कर दुरूस्त करा लें। जिला गन्ना अधिकारी डी0के0 सैनी ने कहा कि सर्वे खतौनी देखकर संतुष्ट होने पर ही अपने हस्ताक्षर करें। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक जस राज सिंह ने कहा कि चीनी मिल ने एक ऐप लांच किया है जिसको लोड कर आप अपना सुझाव/ शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐप के जरिए गन्ने की उन्नत तकनीकी की जानकारियों  के साथ-साथ खेती संबंधित सभी समस्याओं का समाधान सम्भव हो जायेगा। महाप्रबंधक गन्ना सतीश बालियान ने कार्यक्रम में आयें सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि आगामी पेराई सत्र हेतु प्रदर्शन के दौरान गन्ना ढुलाई साधन को सही-सही दर्ज करा दें,  बाद में संशोधन संभव नहीं होगा। उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में चीनी मिल द्वारा लांच किए गए एप को डाउनलोड कर लाभ प्राप्त करें।

उप गन्ना आयुक्त ने मिल में हो रहे कार्यों का निरीक्षण व समीक्षा भी की।इस अवसर किसान भूषण तिवारी, पूर्व प्रधान हरिशंकर कुशवाहा आदि समेत चीनी मिल के कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय, जिले के समस्त गन्ना परिषदों व समितियों के सचिव व गन्ना विकास निरीक्षक उपस्थित रहे। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking