रामकोला/कुशीनगर। गत 8 जून की रात्रि को रामकोला थाना परिसर अन्तर्गत आरक्षी के आवास में आग लग गई और नगदी सहित लगभग 25 हजार का सामान जलने की जानकारी प्राप्त हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना के हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह थाना परिसर अन्तर्गत आवास में रहते है। गुरूवार को रात्रि साढ़े आठ बजे के लगभग अपने कमरे का दरवाजा बंद कर मेस में खाना खाने चले गये ,लौट कर आने बाद उन्हें आग लगने की जानकारी हुई।स्टाफ के अन्य कई लोग भी मौके पर पहुंच गये और आग बुझाने में उनकी मदद कर आग फैलने से रोके। आग से 11हजार रूपये नगदी व वर्दी तथा अन्य सामान सहित लगभग 25 हजार रूपये की क्षति हुई है।इसके साथ ही डाक से प्राप्त सरकारी कागजात भी जल गये।आग शार्ट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…