रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली उर्फ हनुमानगंज में बुधवार की रात्रि में शार्ट सर्किट से आग लग गई । जिसमें नकदी सहित लाखों का रूपये का सामान जलकर हो गया। घर में सो रहे दो मासूम बच्चों को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित घर से बाहर निकाला गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली उर्फ हनुमानगंज निवासी इस्लाम अंसारी के घर में बुधवार की रात 8 बजे के लगभग बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आगलगी में नगदी सहित घर का सारा सामान जल गया। जान जोखिम में डालकर घर में सो रहे दो बच्चों को उसकी मां ने किसी तरह जान बचाई।स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सूचना पाकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसूरत यादव मौके पर पहुंचे और हल्का लेखपाल को सूचित किये। गुरूवार को हल्का लेखपाल प्रदीप मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिये।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…