News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: बीजेपी की जीत पर हुई आतिशबाजी, बांटी गयी मिठाईयाँ

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 4, 2024  |  7:33 PM

196 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बीजेपी की जीत पर हुई आतिशबाजी, बांटी गयी मिठाईयाँ

रामकोला/कुशीनगर । पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त होने और कुशीनगर से भाजपा प्रत्याशी श्री विजय कुमार दूबे की जीत पर भाजपाईयों ने रामकोला नगर के तिराहे पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

मंगलवार की शाम को जैसे ही संसदीय क्षेत्र कुशीनगर का परिणाम आया, भाजपाई झूम उठे। स्थानीय मण्डल अध्यक्ष अनुप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में रामकोला कस्बा के कसया तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और आतिशबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक आतिशबाजी होती रही। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को बधाईयां भी दी। सभी ने मोदी एवं उनकी टीम तथा कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से दुबारा नव निर्वाचित सांसद श्री विजय कुमार दूबे को बधाईयां दी।

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, मनोहर गुप्ता, रविन्द्र प्रजापति, अंकुर अग्रवाल, अमित गोविन्द राव, गिरधारी लाल मोदनवाल, सुधाकर चौरसिया, नन्हें बाबा, विजय तिवारी, प्रमोद, दिनेश गोंड, राजीव गुप्ता, राकेश प्रसाद, संजय गोविन्द राव, नरेंद्र शुक्ला, अरुण राय, अशोक जायसवाल, शैलेंद्र तिवारी, रामअवध राव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking