News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: मतदाताओं को निर्भीक बनाने एवं शांतिपूर्ण सुरक्षा हेतु निकला फ्लैग मार्च

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 29, 2024  |  7:37 PM

130 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: मतदाताओं को निर्भीक बनाने एवं शांतिपूर्ण सुरक्षा हेतु निकला फ्लैग मार्च

रामकोला/कुशीनगर। लोकसभा के मतदान को भयमुक्त बनाने एवं मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने की मंशा रखने वाले असामाजिक तत्वों को सचेत करने को लेकर थानाक्षेत्र के अंतर्गत पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

बड़ी संख्या में पुलिस और एसएसबी ने चुनाव को शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त बनाने के लिए स्थानीय कस्बा में पैदल मार्च किया। फ्लैग मार्च खैरटवा, टेकुआटार,अमवा बाजार, सिधावे,विजयपुर सहित थाना क्षेत्र के तमाम संवेदनशील गांवों में निकला। फ्लैग मार्च देख लोग आश्चर्य में पड़ जा रहे थे। बाद में लोगों को जानकारी होती थी कि मतदान पर्व को निर्भीक बनाने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है। इस दौरान पुलिस एवं एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking