रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा गांव निवासी पूर्व जिला केसरी अताउल्लाह पहलवान उम्र लगभग 90 वर्ष की मंगलवार देर शाम मौत हो गयी। बुधवार को दोपहर दो बजे जनाजा का नमाज पढ़ कर उन्हें दफन कर दिया गया ।
प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सपहां गाँव निवासी अताउल्लाह पहलवान पुत्र रहमान मिया उम्र 90 वर्ष पहलवानी के क्षेत्र में काफी चर्चित रहे। सन् 1983 में जिला देवरिया के जिला केसरी रहे। वह अस्वस्थ चल रहे थे, मंगलवार की देर शाम को पैतृक गांव में उनकी मौत हो गई। बुधवार को दो बजे जनाजे की नमाज पढ़ा गया। नमाज अदा के बाद ढ़ाई बजे मिट्टी में दफन कर दिया गया। मौत की खबर सुनकर उनके शुभचिन्तकों में शोक की लहर छा गया। जानकारी होने पर क्षेत्र के पहलवानों ने उनके अंतिम विदाई के साक्षी बने।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…