रामकोला/कुशीनगर । कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में बतौर मुख्य अतिथि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फीता काट कर औपचारिक शुभारंभ किया।यह कार्यक्रम 1 अप्रैल 23 से 30 अप्रैल 2023 तक चलेगी।
बतौर मुख्य अतिथि विधायक श्री त्रिपाठी ने इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए लोगों को शुद्ध पानी पीने ,साबुन से हाथ धोने ,मच्छरों से बचाव , झाड़ियों के कटान, जे ई/ए ई एस के टीके लगवाने की जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि सूबे की सीएम योगी जी के अति प्रमुख कार्यक्रमों में से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान है तथा मुख्य नारा है –
,यूपी ने ठाना है संचारी रोग को हराना है,
को चरितार्थ करने हेतु भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा निरन्तर प्रयास जारी है। विशिष्ट अतिथि अनूप श्रीवास्तव रहे।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि संचारी रोगों के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार में , क्षय रोगो के लक्षण युक्त रोगियों की खोज कर जांच एवं उपचार की सूची भी तैयार की जाएगी।आशा नोडल अधिकारी विनय कुमार सिंह बताया कि कुपोषित बच्चों के प्रति विशेष ध्यान एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई तथा किसी भी बच्चे को जे ई /ए ई एस लक्षण होने पर तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन करने की बात कही। डॉ ए0पी0 गुप्ता , वरिष्ठ चिकित्सक रजनीश श्रीवास्तव, यूनिसेफ से चिरंजीव , डबल्यू एचओ राजन मद्धेशिया , यूपीटीएस यू से निरंजन, नवाज,फार्मासिस्ट दिनेश ठाकुर, स्टॉप मीना देवी, प्रियंका देवी, नंदू, नर्गिश आदि सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…