रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के संविलियन विद्यालय बरवा महादेवा में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को पूर्व जिला पंचायत सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से बच्चो में प्रतिभाओं का जन्म होता हैं तथा मानसिक व शैक्षणिक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे होनहार बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं तथा साक्षात्कार में निर्भीकता दिखने लगता है। कहा कि भारत के पास एक समृद्ध ऐतिहासिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का अथाह भंडार है। जिस पर हमें गर्व होना चाहिए और आजादी का अमृत वर्ष एक गौरवमय पड़ाव है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवपूजन कुशवाहा, प्रधानाचार्य छोटेलाल प्रसाद, मिथलेश शुक्ला, मुकेश तिवारी, सत्यानंद प्रजापति, शिलेश सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…