News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: वाहन चैकिंग के दौरान पैतीस किलो गांजा सहित चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 12, 2021  |  7:13 PM

692 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: वाहन चैकिंग के दौरान पैतीस किलो गांजा सहित चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर 730 पर लक्ष्मीगंज के समीप वाहन चेकिंग के दौरान रामकोला पुलिस ने चार संदिग्ध लोगो के पास से पैतीस किलो गाजा बरामद किया।पुलिस ने चारो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

आपके लिए और..- शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

थाना क्षेत्र के रामकोला कप्तानगंज मार्ग पर लक्ष्मीगंज जाने वाली गेट के समीप रविवार को सुबह रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने मय फोर्स उप निरीक्षक रामचंद्र सिंह यादव, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, कांस्टेबल संतोष यादव, ज्ञान प्रकाश, स्वाट टीम उपनिरीक्षक अमित शर्मा, अभिषेक यादव, रणविजय तिवारी, संदीप भास्कर, रणजीत यादव के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे कि गोरखपुर की तरफ से चार लोग बैग के साथ आते दिखाई दिये ।संदिग्ध लगने पर पुलिस उन्हें रोकना चाही तो चारो भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर चारो को पकड़ ली और पूछ ताछ शुरू कर दी।तलाशी के दौरान चारो के बैग से गाजा मिला। जिसका वजन पैतीस किलो था। पूछ ताछ के दौरान एक अभियुक्त ने अपना नाम शम्भू राम पुत्र नगीना राम ग्राम -रूपहि टाड, थाना – भीतहा जिला – पश्चिम चम्पारण जिसके बैग से आठ किलो गाजा मिला, दूसरा अभियुक्त धर्मेंद्र निषाद पुत्र रमायन बिन्द, ग्राम – रूपहि बड़ा, थाना – भीतहा, जिला -पश्चिम चम्पारण जिसके बैग से सात किलो गाजा, तीसरा अभियुक्त संजू पटेल पुत्र शेषनाथ पटेल ग्राम -रूपहि टाड, थाना -भीतहा, जिला पश्चिम चम्पारण जिसके बैग में दस किलो गाजा मिला और चौथा अभियुक्त अक्षय कुमार पुत्र रंगी तुरहा ग्राम – गौरी शुक्ल, थाना -बरवा पट्टी जिला -कुशीनगर के बैग से दस किलो गाजा बरामद हुआ। रामकोला पुलिस ने चारो अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking