News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: शिक्षक संघ का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर साथियों बधाई दी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 13, 2024  |  7:45 PM

71 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: शिक्षक संघ का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर साथियों बधाई दी

रामकोला/कुशीनगर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की नई जिला कार्यकारिणी के गठन में स्थानीय जनता इंटर कालेज के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता मिथलेश कुमार को जिला उपाध्यक्ष पद से नवाजे जाने पर विद्यालय के साथियों ने खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दिया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

गत 3 मार्च को उ0 प्र0 शर्मा गुट के जिला कार्यकारिणी गठन हुआ जिसमें जनता इंटर कॉलेज रामकोला के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता मिथिलेश कुमार को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी गई। उनके सम्मान में बुधवार को रामकोला जनता इंटर कॉलेज में उनके शिक्षक साथियों ने स्वागत समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह तथा संचालन अनिल कुमार बरनवाल ने किया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के संरक्षक व एमएलसी धुव्र नारायण त्रिपाठी के प्रतिनिधि तथा शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ओमप्रकाश सिंह सहित सभी शिक्षकों ने उपाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। स्वागत से अभिभूत मिथिलेश कुमार ने कहा कि शिक्षकों के हित में सदैव समर्पित रहूंगा और प्रयास रहेगा कि संगठन के प्रति एकता बनाये रखने के साथ ही अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूँ।

इस दौरान मुकेश कुमार मनन, सुनील गोविंद राव, बैद्यनाथ मणि त्रिपाठी, रामअवध कुमार यादव, संतोष रैना, हरवीर सिंह, देवधन सिंह ,रामाशंकर प्रसाद, बृजेश जायसवाल, योगेंद्र श्रीवास्तव, इंद्रपाल, दिलीप कुशवाहा, पूजा वर्मा, रीमा यादव, राकेश भारती, निशांत यादव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking