News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: सीएचसी परिसर में अवैध प्रैक्टिशनरों/दवा व्यवसायियों का जमावड़ा,कार्यवाही हेतु सीएचसी प्रभारी ने थाने में दिया तहरीर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 4, 2023  |  8:05 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सीएचसी परिसर में अवैध प्रैक्टिशनरों/दवा व्यवसायियों का जमावड़ा,कार्यवाही हेतु सीएचसी प्रभारी ने थाने में दिया तहरीर

रामकोला/कुशीनगर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला के परिसर अन्तर्गत अवैध प्रैक्टिशनर/दवा व्यवसाई की जमावड़ा से तंग आकर सीएचसी प्रभारी डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाही के लिए अनुरोध किया है। सीएचसी प्रभारी डॉ विश्वकर्मा ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से एसएचओ को अवगत कराया है कि अवैध प्रैक्टिशनर /दवा व्यवसाई सीएचसी परिसर अंतर्गत दिन भर इधर-उधर घूमते रहते हैं और भीड़ का फायदा उठाकर भोले- भाले मरीजों को अपने जाल में फंसा लेते हैं तथा महंगी दवाई इत्यादि खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। कई बार उनके अवैध कृत्यों से चिकित्सालय की व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। चिकित्साकर्मियों के

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

टोकने पर वे लोग मारपीट व बवाल करने पर उतारू हो जाते हैं।उन्होंने यह भी बताया है कि वर्तमान समय में सीएचसी के परिसर में चिकित्सालय खुलने के साथ ही अवैध प्रैक्टिशनर अधोहस्ताक्षरी एवं अन्य चिकित्सकों के कक्ष के बाहर खड़े हो जाते हैं और मरीजों को बरगलाना शुरू कर देते हैं जिससे निरंतर विवाद की स्थिति बनी रहती है। जोकि अत्यंत चिंताजनक विषय है। इसके साथ ही परिसर में कई अवैध ठेला/रेहड़ी वाले भी जबरदस्ती अपनी दुकान लगाते हैं।सीएचसी प्रभारी ने इस प्रार्थना पत्र की एक-एक प्रतिलिपि मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर एवं उप जिलाधिकारी कप्तानगंज को भी सूचनार्थ प्रेषित कर दिया है। सीएचसी प्रभारी ने प्रार्थना पत्र में आधा दर्जन लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए अनुरोध किया है। 

संबंधित खबरें
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…

“दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को दागा, शक बना हैवानियत की वजह
“दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को दागा, शक बना हैवानियत की वजह

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking