News Addaa WhatsApp Group Join करें

Jan Vishwas Yatra Kushinagar/रामकोला: यूपी में गुंडाराज अब इतिहास का हिस्सा- पंकज चौधरी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 29, 2021  |  8:05 PM

608 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Jan Vishwas Yatra Kushinagar/रामकोला: यूपी में गुंडाराज अब इतिहास का हिस्सा- पंकज चौधरी WhatsApp
Responsive image
  • जिन्ना की तारीफ और देश बांटने की बात करने वालों का होगा सफाया- हरीश द्विवेदी

रामकोला/कुशीनगर। भाजपा की जन विश्वास यात्रा बुधवार को रामकोला पहुंची।भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। टिकट के दावेदारों ने भीड़ जुटाकर ताकत का एहसास भी कराया। जनसभा में सबने मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का दम भरा।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

रामकोला तिराहे पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार में यूपी से गुंडाराज का सफाया हो गया है तथा योगी सरकार में गुंडा-माफिया किसी की जमीन, दुकान या मकान पर कब्जा नहीं कर सकता है।एक बार पुनः आगामी चुनाव में भाजपा के योगी सरकार को पूर्ण बहुमत से लाये। यूपी से गुंडाराज अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। जन विश्वास यात्रा के संयोजक व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि आम जनमानस का विश्वास लेने के लिए यह यात्रा निकली है।जन विश्वास यात्रा के दौरान जो उत्साह और समर्थन लोगों का मिल रहा है।उससे पूर्ण विश्वास हो रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी को पुनः पूर्ण बहुमत से सत्ता में लायेगी।सांसद श्री द्विवेदी ने कहा कि पिछले 8 वर्षो में मोदी सरकार ने गांव, गरीब, किसानों एवं नौजवानों के लिए जो-जो योजनाएं लागू कि वह जन-जन तक पहुंचा है।उन्होंने कहा कि सपा-बसपा ने गरीब की नहीं एक जाति और तुष्टिकरण की राजनीति की। चुनाव करीब आने पर चुनावी हिन्दू बन गये हैं, लेकिन तारीफ जिन्ना की करते हैं जो देश के बंटवारे का जिम्मेदार है।देश बांटने तथा गुंडों की राजनीति करने वालों को या तो राजनीति छोड़नी पड़ेगी या सन्यास लेना पड़ेगा।Ramkola: Goondaraj now a part of history in UP- Pankaj Choudhary

सांसद विजय कुमार दुबे ने जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते कहा कि मौसम खराब होने के बावजूद जो जन सैलाब देखने को मिला है उससे स्पष्ट हो रहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले के सभी सीटों पर बीजेपी का परचम लहरायेगा।रामकोला पहुंचने से पूर्व मेेेहदीगंज बाजार मेंं जनविश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।यात्रा के सह प्रभारी व राज्यसभा सासंद जयप्रकाश निषाद, क्षेत्रीय प्रभारी संजीव राय ने भी सम्बोधित किया।इस दौरान जिला प्रभारी रमेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र,विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव, पूर्व विधायक दीपलाल भारती,पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही,राणा प्रताप राव, जिला मंत्री रामगोपाल गुप्ता ,एम0पी0कन्नौजिया, मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव,दिनेशचन्द, प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रसाद, विनय प्रकाश गोंड,उमेश तिवारी,विश्वजीत गोविन्द राव,भरत गोविन्द राव, चन्द्रादित्य गो0 राव, तारकेश्वर गोविन्द राव,अंकुर अग्रवाल,लक्की श्रीवास्तव,अमर गोविन्द राव, मनोज गोविन्द राव, अमित गो0राव, रवीन्द्र प्रजापति,निरंजन तिवारी आदि सहित भारी तादात मेंं लोगों की उपस्थिति रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking