रामकोला/कुशीनगर। पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी योग के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा रामकोला नगर अन्तर्गत स्थित सनातन विश्व दर्शन मन्दिर अनसुईया धाम में 21 जून को सुबह 5.30 बजे से भव्य अमृत योग शिविर का आयोजन कियाा गया है। अनसुईया आश्रम के व्यवस्थापक स्वामी रंगनाथ महाराज के देख रेख में कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी योग शिविर के आयोजक सत्यपाल गोविन्द राव ने देते हुए बताया कि योग शिविर को इस वर्ष भव्यतम रूप दिया जायेगा।उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मन्दिर में योग अभ्यास सत्र संचालित किया जा रहा है।श्री राव ने रामकोला नगर एवं आसपास के प्रबुद्धजनों, सामाजिक व अध्यात्मिक लोगों के साथ -साथ आम जनों से योग शिविर में भाग लेकर निरोग एवं स्वस्थ जीवन हेतु योग की भौतिक क्रिया एवं अभ्यास में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…