रामकोला/कुशीनगर। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी 21 जून को रामकोला स्थित सनातन विश्व दर्शन मन्दिर अनसुईया धाम में सुबह 5 बजकर 30 बजे से भव्य अमृत योग शिविर का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम योग के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा अनसुईया आश्रम के व्यवस्थापक स्वामी रंगनाथ महाराज के देखरेख में सम्पन्न होगा।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी योग शिविर के आयोजक सत्यपाल गोविन्द राव ने देते हुए बताया कि योग शिविर को इस वर्ष भव्य रूप दिया गया है। श्री राव ने रामकोला नगर एवं आसपास के प्रबुद्धजनों,सामाजिक व अध्यात्मिक लोगों तथा आम जनों से योग शिविर में भाग लेकर निरोग एवं स्वस्थ जीवन हेतु योग की भौतिक क्रिया एवं अभ्यास में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है ।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…