News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: बिजली की चिंगारी से आधा दर्जन झोपड़ियां जली,हजारों रूपये का हुआ नुकसान

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 9, 2023  |  6:47 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बिजली की चिंगारी से आधा दर्जन झोपड़ियां जली,हजारों रूपये का हुआ नुकसान

रामकोला/कुशीनगर । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंंचायत कुसम्हां खास में मंगलवार को दोपहर के वक्त बिजली की चिंगारी से तीन लोगों की आधा दर्जन झोपड़ियां सहित उसमें रखा सामान जलकर राख हो गई।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम- कुसम्हां खास में मंगलवार को दोपहर में महेंद्र गोंड , जालंधर गोंड, कोलाई गोंड की फूस की झोपड़ी में आग लग गयी।यह आग इनके घर के बगल से गुजरे विद्युत तार से अचानक बिजली की निकली चिंगारी से लगी थी, आग लगने से इन तीनों लोगों की फूस की झोपड़ियां जलकर राख हो गई।जिसमें रखा दो साइकिल, एक ठेला गाड़ी, पंप सेट आदि जल गया। आग लगी में हजारों रूपये का नुकसान हुआ है।सूूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पायी। जानकारी होने पर एसडीएम कप्तानगंज ने मौके पर हल्का लेखपाल को भेजा और आग से हुई नुकसान का क्षतिपूर्ति का आंकलन कर सूची बनाने और प्रस्तुत करने को कहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking