News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती; भण्डारा में भारी तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 16, 2022  |  8:02 PM

791 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती; भण्डारा में भारी तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

रामकोला/ कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय कस्बे मे श्री महावीर जयंती मनाई गयी। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी संकट मोचन सेवा समिति और नगरवासियों द्वारा रामकोला नगर में कप्तानगंज रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में कीर्तन भजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही हनुमान भक्तों का संकट मोचन के दरबार में आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

मंदिर में मत्था टेक हनुमान भक्त अपने परिवार के कल्याण के लिए प्रार्थना करते रहे। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी तादाद में लोग उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किए।इस दौरान मंदिर के पुजारी पारसनाथ शर्मा ,अभिषेक शुक्ला,विशेश्वर यादव,डा0 बलवंत कुमार,गौतम यादव,बब्बल शर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव उर्फ लक्की ,गुड्डू चौबे, सभासद प्रतिनिधि राजेश यादव, प्रभात श्रीवास्तव, अंकुर अग्रवाल ,रामानंद पटेल, श्रीकांत यादव,आनंद दूबे, जसवंत सिंह, शुभम श्रीवास्तव,पवन यादव, बजरंगी शर्मा, शेष नारायण अस्थाना,अन्वी श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव ।सहित नगर के अन्य तमाम लोग इस कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरे मनयोग से लगे रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking